Twisted Aalu Paratha Recipe In Hindi.

30, November 2025. By -Kaushik
बच्चों या हो बड़े यह रेसिपी सबको बहोत प्रसन्द आती हैं। ये पराठा देखने में जितना सुन्दर लगता हैं, खाने में ओर भी लजीज लगता हैं। आज हम बात कर रहे है ट्विस्टेड आलु पराठा की! लेयर वाली पराठा और मसालेदार आलू का मसाला मुंह में डालते हैं पानी ला देता हैं। यह रेसिपी बिलकुल बनाना आसान है ना कोई ज्यादा टाइम जाता हैं न कोई ज्यादा सामग्री।कभी कभी आपके पास समय कम होता हैं और तुरन्त कोई नाश्ता बनाना हो तो यह रेसिपी परफेक्ट है।
ट्विस्टेड आलु पराठा बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए
गेहूं का आटा 2 कप
नमक 1/2 छोटा चम्मच
तेल या घी 1 बड़ा चम्मच
पानी जरूरत अनुसार
आलू की स्टफिंग के लिए
उबले हुए आलू 4 मिडियम साइज के
हरी मिर्च बारीक कटी हुईं 2
अदरक कद्दूकस 1 इंच
धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ 2 बड़ा चम्मच
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पावडर 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर। 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
तेल। 1 छोटा चम्मच
ट्विस्टेड आलु पराठा बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप
1. आटा गुंथ लें
गेहूं के आटे में नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गुंथ लें। ऊपर से हल्का सा तेल डाल कर आटे को 15 मिनिट ढक्कर रख दें।
2. आलू का मसाला बनाए
कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें। जीरा डालकर चटक ने दे ।अब अदरक हरी मिर्च डालकर अच्छे से भुने । गैस बन्द कर के सारे सूखे मसाले लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें मसले हुए आलू और हर धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं । ठंडा होने दे और चार पांच हिस्से में बांट लें ।
3.लच्छा पराठा स्टाईल लोरिया बनाए
गूंथे हुए आटे से बड़ी लोई लेकर सूखे आटे की मदद से पतला गोल बेल ले।अब उस पर घी या तेल डालकर सूखा आटा छिड़के
4. ट्विस्टेड आकार देना शुरू
रोटी केओ एक तरफ से पकड़कर प्लेट्स की तरह फोल्ड करते जाए (जैसे साडी की प्लेट्स डालते है) अब इस लंबी पट्टी को घोंघे की तरह गोल गोल लपेट कर रोल बना ले।दोनों सिरों को नीचे दबा दें।
5. फिर से बेले
इस रोल को के हल्के से दबाकर चपटा करे और और सूखे की मदद से आटे की मदद से मध्यम मोटाई वाला पराठा बेल ले। बहुत जोर से नहीं बेलना वरना लेयर फट जाएगा।
6.आलू की स्टफिंग भरे
अब बेली हुई रोटी पर बीच में आलु का गोला रखें और चारों तरफ़ से उठाकर बन्द कर दें। फिर हाथ से हल्का दबाकर फिर से बेले।इससे अंदर से स्टफ और बाहर लच्छा दोनों का मजा आएंगे।
7.तवे पर अच्छे से सेके
तवा मध्यम आंच पर गरम करें ।पराठा डाले और दोनों तरफ से हल्का से सेक ले ।अब ऊपर से तेल या घी लगाकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से ब्राउन होने और खस्ता होने तक सेक ले। गरमागरम पराठा दही, अचार या फुदीना या मिर्ची की चटनी के साथ सर्व करें।यह पराठा इतना लिज्जत होता हैं आप अपनी कोई भी पसंदीदा सब्ज़ी के साथ आनंद लें सकते हो। चाय के साथ खाने का मजा कुछ और है।