Tawa Samosa Recipe in Hindi.घर पर बनाएं हेल्थी तवा समोसा।

By-Kaushik. Dt.20/10/2025
नमस्ते दोस्तों ! बिना डीप फ्राई वाले समोसे आपको पसंद है,! अगर हा हम ऐसे ही समोसे की बात कर रहे हैं-तवा समोसा।याद है वो बचपन की शामे ,जब मम्मी चाय बनाती थी और बाजार वो कुरकुरे समोसे लाती थीं । पर आज की जिंदगी में सब हेल्थ कॉन्शियस हो गया हैं ।तवा समोसा खाने में स्वादिष्ट और हेल्थ कॉन्शियस होता हैं। बारिश की सीज़न में कुछ गरमागरम खाने की इच्छा होती हैं तब ये बिना डीप फ्राई समोसा जो तुरन्त बन जाता हैं और हेल्थी होता हैं। अगर आप वेइट लॉस जर्नी पर हो और कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हो तो ये स्नेक्स आपको परफेक्ट फिट हैं। आज हम तवा समोसा कैसे बनते है वो जानेंगे।
जरूरी सामग्री (Ingredients for Tava Samosa)
स्टफिंग के लिए (Filling):
उबले आलू – 4 मीडियम साइज (मस्ह किए हुए)
हरी मटर – 1/2 कप (उबली हुई)
प्याज – 1 मीडियम (बारीक कटा)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
अदरक – 1 इंच (कुटी हुई)
धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून (बारीक कटी)
जीरा पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच (ऑप्शनल, टेस्टीनेस के लिए)
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच (स्वादानुसार)
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 टेबलस्पून (मसाले भूनने के लिए)
आटे के लिए (Dough):
मैदा (सादी आटा) – 1.5 कप
अजवाइन – 1/2 चम्मच (क्रिस्पीनेस के लिए)
नमक – चुटकी भर
तेल – 2 टेबलस्पून (मलाईदार बनाने के लिए)
पानी – लगभग 1/2 कप (गूंथने के लिए)
तवे के लिए:
घी या तेल – 2-3 टेबलस्पून (समोसे सेंकने के लिए)
ये सामग्री घर में आसानी से मिल जाती हैं। अगर गेहूं का आटा यूज करना चाहें तो होल व्हीट फ्लोर से भी बना सकते हैं, और भी हेल्दी हो जाएगा!
स्टेप बाय स्टेप तरीका (Step by Step Tava Samosa Recipe)
स्टेप 1: स्टफिंग तैयार करें (Prepare the Filling)
सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालें और चटकने दें। अब कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें – ये फ्लेवर का राज है! फिर अदरक-मिर्च डालें, 30 सेकंड भूनें। अब मसाले डालें: जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक। अच्छे से मिलाएं।
अब उबले आलू मसालों में डालें और अच्छे से मैश करते हुए भूनें। मटर भी ऐड करें। 4-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं, ताकि मसाले आलू में अच्छे से घुल जाएं। आखिर में धनिया पत्ती डालकर मिलाएं और ठंडा होने दें। मम्मी कहती हैं, “स्टफिंग ज्यादा मसालेदार हो तो समोसा झक्कास लगता है!” ट्राई करके देखिए।
स्टेप 2: आटा गूंथें (Knead the Dough)
अब आटे की बारी। एक बाउल में मैदा लें, उसमें अजवाइन और नमक मिलाएं। तेल डालकर उंगलियों से रब करें, ताकि आटा ऑयली हो जाए – ये क्रिस्पीनेस का सीक्रेट है। धीरे-धीरे पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथें। ज्यादा सॉफ्ट ना हो, ना ही सख्त। 10 मिनट रेस्ट पर रख दें, कवर करके। ये स्टेप स्किप ना करें, वरना समोसा फट सकता है।
स्टेप 3: समोसे शेप करें (Shape the Samosas)
रेस्ट के बाद आटे को 8-10 बराबर भागों में बांटें। हर बॉल को बेलन से पतली पूरियां बेलें – करीब 5-6 इंच डायमीटर। अब एक पूरियां लें, बीच में कट लाइन मारें (सेमी-सर्कल बना लें)। स्टफिंग भरें, किनारों को पानी से गीला करके चिपकाएं। त्रिकोण शेप में मोड़ दें। हां, पहले-पहल मुश्किल लगेगा, लेकिन प्रैक्टिस से परफेक्ट हो जाएगा। मैंने अपनी पहली बार 2-3 समोसे फाड़ दिए थे, हंसते-हंसते फिर बनाया ।
स्टेप 4: तवे पर सेंकें (Cook on Tava)
अब नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, मध्यम आंच पर। थोड़ा घी या तेल ब्रश करें। समोसों को साइड बाय साइड रखें। पहले 2-3 मिनट एक साइड ब्राउन होने तक सेंकें, फिर फ्लिप करें। दूसरी साइड भी वैसा ही। कुल 8-10 मिनट में क्रिस्पी हो जाएंगे। आंच ज्यादा ना रखें, वरना अंदर कच्चा रह जाएगा। बाहर निकालकर पेपर नैपकिन पर रखें, एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेगा।
वोहो! आपका तवा समोसा तैयार है। चाय या ग्रीन टी के साथ सर्व करें। मैं तो इन्हें दही या इमली चटनी के साथ खाती हूं – कमाल का कॉम्बो!
न्यूट्रिशनल वैल्यू और हेल्थ बेनिफिट्स (Nutritional Value of Tava Samosa)
दोस्तों, एक समोसे में सिर्फ 150-200 कैलोरी होती है, जबकि फ्राइड वाला 300+! फाइबर से भरपूर आलू और मटर डाइजेशन अच्छा रखते हैं। अजवाइन गैस की प्रॉब्लम कम करती है। अगर वीगन वर्जन चाहें तो सब वैसा ही रखें। बच्चों के लिए भी परफेक्ट, स्कूल टिफिन में पैक करें।
स्पेशल टिप्स (Pro Tips for Perfect Tava Samosa)
क्रिस्पी बनाने का राज: आटे में तेल ज्यादा डालें और तवे पर घी यूज करें। बेकिंग सोडा की चुटकी भी ऐड कर सकती हैं।
वैरायटी ट्राई करें: स्टफिंग में पनीर, चना या चिकन भी डालें। फेस्टिवल टाइम पर गुड़ वाली स्वीट वर्जन बनाएं!
स्टोरेज: फ्रिज में 2 दिन तक रखें, दोबारा तवे पर गर्म करें। फ्रीज में 1 महीना।
कॉमन मिस्टेक्स अवॉइड: स्टफिंग ज्यादा ना भरें, वरना फटेगा। आटा रेस्ट जरूर दें।
आखिरी बात (Conclusion)
तो दोस्तों, ये थी मेरी आसान तवा समोसा रेसिपी। घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें, और कमेंट्स में बताएं कैसी बनी। अगर कोई चेंज किया हो तो शेयर करें – हम सब मिलकर और बेहतर बनाएंगे!। हेल्दी खाएं, खुश रहें!