Pasta Chips Recipe In Hindi.घर पर बनाएं क्रिपसी पास्ता चिप्स।

21 November 2025. By-Kaushik
स्वागत है मेरे फूड ब्लॉग पर आज हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो है टॉक ऑफ टाऊन ।जी हां में बात कर रहा हूं पास्ता चिप्स की। क्या आपने सोचा है जिस पास्ता को आप सॉस के साथ खाते हो उसे चिप्स बनाकर भी खा सकते हैं? ये रेसिपी इतनी आसान है कि 10 साल का बच्चा भी आसान से बना लेगा। ये चिप्स परफेक्ट हैं चाय के साथ, पार्टी में और या फिर मूवी नाइट के लिए।चलो देरी करे बिना जानते हैं पास्ता चिप्स रेसिपी को।
पास्ता चिप्स बनाने के लिए आपको चाहिए (सामग्री)
ये सामग्री लगभग 4 लोगों के लिए पर्याप्त है।
· 2 कप पक्का हुआ पास्ता (पेन्ने, फ़्यूज़िली या बो रिगाटोनी बेस्ट रहते हैं)
· 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल)
· 1/2 कप पार्मेसन चीज़, कद्दूकस किया हुआ
· 1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
· 1 छोटा चम्मच सूखा ऑरिगैनो या इटैलियन मसाला
· 1/2 छोटा चम्मच पपरिका (रंग के लिए)
· स्वादानुसार नमक
· स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
· डिपिंग सॉस के लिए: मारिनारा सॉस, अल्फ्रेडो सॉस या रेंच ड्रेसिंग
कैसे बनाएं पास्ता चिप्स? (विधि)
स्टेप 1: पास्ता को पकाएं
· सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल लें। इसमें नमक और थोड़ा सा तेल डाल दें।
· अब इसमें पास्ता डालकर उसे पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार तक पकाएं।
· पास्ता को छान लें और उसे ठंडे पानी में धो लें ताकि वह और न पके। अच्छी तरह पानी निथार लें।
स्टेप 2: पास्ता को मसालों में कोट करें
· एक बड़े कटोरे में पके हुए पास्ता लें।
· अब इसमें जैतून का तेल, कद्दूकस किया हुआ पार्मेसन चीज़, लहसुन पाउडर, ऑरिगैनो, पपरिका, नमक और काली मिर्च डाल दें।
· अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि सारे मसाले और चीज़ हर एक पास्ता पर अच्छी तरह चिपक जाएं।
स्टेप 3: पास्ता चिप्स को बेक या एयर फ्राई करें
विकल्प A: एयर फ्रायर में (ज़्यादा क्रंची के लिए)
· एयर फ्रायर की बास्केट में बेकिंग पेपर बिछाएं और मसालेदार पास्ता को एक लेयर में फैला दें। ध्यान रहे, पास्ता एक-दूसरे पर न चढ़े।
· एयर फ्रायर को 190°C (375°F) पर प्रीहीट करें।
· पास्ता को 12-15 मिनट के लिए एयर फ्राई करें, बीच में एक बार बास्केट को हिला दें ताकि चिप्स इवन क्रिस्पी बने।
· जब चिप्स सुनहरे भूरे और खस्ता हो जाएं, तो बाहर निकाल लें।
विकल्प B: ओवन में
· ओवन को 200°C (400°F) पर प्रीहीट कर लें।
· एक बेकिंग शीट पर बेकिंग पेपर बिछाएं और उस पर मसालेदार पास्ता को एक समान लेयर में फैला दें।
· इसे 15-20 मिनट के लिए बेक करें, या जब तक कि चिप्स किनारों से सुनहरी और कुरकुरी न दिखने लगें।
· बीच में एक बार पलट दें।
स्टेप 4: सर्व करें
· पास्ता चिप्स को ओवन/एयर फ्रायर से निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। गर्मागर्म ही इन्हें अपनी पसंदीदा डिप जैसे मारिनारा सॉस के साथ सर्व करें और एन्जॉय करें!
कुछ खास टिप्स
· चीज़ का चुनाव: अगर पार्मेसन चीज़ नहीं है, तो आप प्रोसेस्ड चीज़ पाउडर या मोज़रेला चीज़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
· मसाले बदलें: आप इटैलियन मसालों की जगह चाट मसाला, पुदीना पाउडर, या peri-peri मसाला भी डाल सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं!
· क्रिस्पीनेस: चिप्स को जितना ज्यादा पकाएंगे, वह उतनी ही ज्यादा क्रंची होती जाएगी। अपनी पसंद के हिसाब से टाइम एडजस्ट कर लें।
· क्या ये री-क्रिस्प हो सकती हैं? हां! अगर चिप्स नरम हो जाएं तो उन्हें 5 मिनट के लिए वापस एयर फ्रायर/ओवन में रख दें, वापस क्रंची हो जाएंगी।
आखिरी बात…
यह रेसिपी एक बार ट्राई करने लायक जरूर है। ये न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि खाने में इतनी टेस्टी है कि एक बार बनाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। ये बच्चों को पास्ता खिलाने का एक हेल्दी और फन तरीका भी हो सकता है।
तो क्या आप इसे ट्राई करने वाले हैं?अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो ब्लॉग को शेयर जरूर करें और नीचे कमेंट में बताएं कि आपको कैसी लगी।