Masala khichadi Recipe.मसाला खिचड़ी रेसिपी।

1, December 2025. By-Kaushik
मसाला खिचड़ी बनाने की विधि आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होती हैं,जिसे आप आसान से घर पर बना सकते हों। इस रेसिपी में चावल,मूंगदाल, सब्जियां और भारतीय मसाला का उपयोग होता हैं,जो खाने में स्वाद बढ़ाते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं।
मसाला खिचड़ी बनाने की सामग्री
1 कप चावल
1 कप मूंग दाल (धोकर भिगोया हुआ)
2 बड़े प्याज (कटा हुआ)
2 टमाटर (कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 कप मिक्स सब्जियां (गाजर, आलू, फूलगोभी, फ्रेंच बीन्स, मटर)
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
1 बड़ा चम्मच घी या तेल
1 तेज पत्ता
1/2 इंच दालचीनी
4-5 लौंग
5-6 काली मिर्च के दाने
नमक स्वाद अनुसार
4 कप पानी
ताजा धनिया (सजावट के लिए)
मसाला खिचड़ी बनाने की विधि
1.सबसे पहले चावल और मूंग दाल को 15-20 मिनट के लिए धोकर भिगो दें।
2.एक प्रेशर कुकर में घी या तेल गरम करें। इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च डालकर भूनें जब तक मसाले खुशबू देने लगें।
3.अब बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट तक भूनें।
4.टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएँ जब तक टमाटर नरम न हो जाएं।
5.अब इसमें मिक्स सब्जियां डालकर 2-3 मिनट तक चलाएं।
6.भिगोया हुआ चावल और दाल डालकर अच्छे से मिलाएं।नमक डालें और 4 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें।
7. 3-4 सीटियां आने तक तेज आंच पर पकाएं फिर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
8.कुकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें और गरम मसाला डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। ऊपर से ताजा धनिया छिड़कें।
परोसने का तरीका
गरमागरम मसाला खिचड़ी को दही, पापड़ और अचार के साथ परोसें। यह एक संपूर्ण, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन है जो सबको पसंद आता है। इसे आप हल्की तली हुई सब्जियां या सलाद के साथ भी खा सकते हैं।
यह मसाला खिचड़ी पारंपरिक खिचड़ी से अलग होती है क्योंकि इसमें मसालों और सब्जियों की भरपूर मात्रा रहती है, जो इसे एक खास टेस्ट और खुशबू देती है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह जल्दी तैयार हो जाती है