Lahsun ki chatni Recepi in Hindi.

By-Kaushik. Dt.02/11/2025
लहसुन की चटनी रेसिपी: स्वादिष्ट और तीखी चटनी जो हर थाली को बनाएगी परफेक्ट।
भारतीय थाली में चटनी का महत्व विशेष हैं। चाहे सुबह का नास्ता हो या दुफेर का खाना हो,एक चम्मच चटनी खाने को लजीज बना देती हैं। यों तो कई तरह की चटनियां होती है । नारियल की चटनी,इमब्ली की चटनी,अदरक की चटनी,धनिया की चटनी, फुदीना की चटनी और लहसून की चटनी। आज हम लहसुन की स्वादिष्ट चटनी के बारे में बात करेंगे। यह चटनी आपके भोजन को स्वादिष्ट ओर लाजवाब बना देती हैं।
लहसुन की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
लहसुन की कलिया 10-12
सुखी लाल मिर्च 6-8
जीरा 1 छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
नमक स्वाद अनुसार
नींबू का रस 1 छोटी चम्मच
तेल सरसों का या मुमफली का 2 चम्मच
पानी थोडासा
बनाने का तरीका
Step 1. लहसुन और मिर्च को तैयार करे
सबसे पहले 10 -12 लहसुन की कलिया को छील ले। 6 सुखी लाल मिर्च को गरम पानी में भिगो दे ताकी वो नरम हो जाये ।इससे ग्राइंड करने में आसनी रहेगी।
Step 2. भुनना
एक पेन में 2 चम्मच सरसों का या मुमफली का तेल डालकर लहसुन और लाल मिर्च को हल्का सा भून ले। इससे चटनी में स्मोकी फ्लेवर आती हैं।
Step 3. मिक्सर में ग्राइंड करे
अब मिक्सर जार भुना हुआ लहसुन ,लाल मिर्च में जीरा ,नमक ओर लिम्बु का रस डाल दे।अगर आप लहसुन की सुखी चटनी बनाना चाहते हो तो पानी बिल्कुल न डालें । गीली लहसुन की चटनी बनाना चाहते हो तो थोड़ा सा पानी डाल देना।अब सभी चीज़ों को मिक्सर में ग्राइंड कर दो।
Step 4. चटनी को सर्व करे
अब लहसून की चटनी सर्व करो। रोटी , पराठा या दुफेर के भोजन के साथ यह चटनी खाने का मजा कुछ और है। यह लहसुन की चटनी कोई भी डिश हो खाने को स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना देती हैं।
परोसने का तरीका
यह लहसुन की चटनी भाकरी, रोटी, पराठा,वड़ापाव या ढोकले के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। फ्रिज में रखकर ये चटनी को सात दिनों तक आप रख सकते है।यह एक चम्मच लहसुन की चटनी आप के दुफेर के भोजन को लजीज बना देती हैं।
अंत में
यह लहसुन की चटनी की रेसिपी आप को कैसी लगी यह बात आप कॉमेंट में जरूर बताएं।अगर आपने यह चटनी बनाई तो आपका अनुभव कमेंट शेयर कीजिए।