Dum aloo Recipe in Hindi. घर पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू रेसिपी। – Food Blog
Dum aloo Recipe in Hindi. घर पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू रेसिपी।
October 21, 2025 1 min read read Food Blog

Dum aloo Recipe in Hindi. घर पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू रेसिपी।

By-Kaushik. Dt.21/10/2025

नमस्ते दोस्तों ! आज में ले कर आया हूं उत्तर भारत की शहजादी डिश , जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं दम आलू । यह एक सिर्फ़ रेसिपी नही हैं , बचपन की यादों का पकवान है। मुझे याद है कि मेरी दादी दम आलू बनाती थी तो पूरे मोहल्ले में उसकी खुशबू फैल जाती थी। छोटे छोटे आलू , मसालों की चादर ओढ़कर इतने मुलायम हो जाते थे कि मुंह में रखते ही घुलने लगते थे।आज आपके साथ पारंपरिक दम आलू की रेसिपी शेयर कर रहा हूं।

दम आलू क्या है? (What is Dum Aloo?)

“दम” का मतलब है “धीमी आंच पर पकाना”। यही इस डिश का राज है। छोटे आलुओं को भरवां मसालों और दही की ग्रेवी में हल्की आंच पर धीरे-धीरे पकाया जाता है, जिससे आलू ग्रेवी का स्वाद पूरी तरह सोख लेते हैं। यह डिश कश्मीरी और पंजाबी दोनों तरह से बनाई जाती है, लेकिन आज हम जो बनाएंगे, वह उत्तर भारतीय स्टाइल की है।


घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा दम आलू (Homemade Dum Aloo Recipe)

(Prep time: 15 mins | Cook time: 30 mins | Servings: 4)

सामग्री (Ingredients for Dum Aloo):

आलू के लिए:

· 500 ग्राम छोटे आलू (बेबी पोटैटो)
· 3 बड़े चम्मच तेल
· ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
· स्वादानुसार नमक

ग्रेवी के लिए:

· 2 बड़े चम्मच तेल
· 1 छोटा चम्मच जीरा
· 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
· 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
· 2 हरी मिर्च, लंबा चीरा लगी हुई
· 2 बड़े टमाटर, प्यूरी किए हुए
· ½ कप दही, फेंटी हुई (वीगन के लिए कोकोनट मिल्क)
· 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
· 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
· ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
· स्वादानुसार नमक
· 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी (सुखी मेथी)
· गार्निश के लिए ताजा हरा धनिया


बनाने की विधि (Step-by-Step Instructions):

स्टेप 1: आलू तैयार करें
सबसेपहले आलुओं को अच्छी तरह धो लें। आप इन्हें छील सकते हैं या छिलके सहित भी पका सकते हैं। एक प्रेशर कुकर में आलू, नमक और हल्दी डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। आलू पूरी तरह न पकें, बस कुछ हद तक नरम हो जाएं। बाहर निकालकर ठंडा होने दें। फिर एक कांटे से सभी आलुओं को अच्छी तरह चुभो लें या हथेली से हल्का दबा दें। ऐसा करने से आलू फटेंगे नहीं और ग्रेवी का स्वाद अंदर तक जाएगा।

स्टेप 2: आलू को फ्राई करें
एक कड़ाहीमें 3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें आलू डालकर मध्यम आंच पर तब तक सेकें जब तक वह हल्के सुनहरे भूरे न हो जाएं। आलू निकालकर एक प्लेट में रख दें।

स्टेप 3: मसाला तैयार करें (दम आलू की ग्रेवी)
उसी कड़ाही में बचा तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालकर चटकने दें। अब बारीक कटा प्याज़ डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।

स्टेप 4: ग्रेवी को पकाएं
अब इसमेंटमाटर की प्यूरी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें। मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मसाला गाढ़ा न हो जाए और उसके किनारे से तेल अलग न दिखने लगे। यह सबसे जरूरी स्टेप है।
आंच धीमीकर दें और अब इसमें एक-एक चम्मच करके फेंटी हुई दही डालें, साथ ही लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। मसाला फिर से गाढ़ा होने तक पकाएं।

स्टेप 5: असली “दम” की प्रक्रिया (Slow Cooking)
अब इसमें फ्राई किए हुए आलू डाल दें और हल्के हाथों से चलाएं ताकि सारे आलू ग्रेवी में अच्छी तरह कोट हो जाएं। ऊपर से गरम मसाला और मुट्ठी में रगड़कर कसूरी मेथी डाल दें। थोड़ा सा पानी (लगभग ½ कप) डालकर कड़ाही को ढक्कन से अच्छी तरह बंद कर दें। आंच बिल्कुल धीमी करके इसे 8-10 मिनट के लिए पकने दें। यही “दम” देना है, जहाँ आलू धीरे-धीरे ग्रेवी का सारा स्वाद सोख लेते हैं।

स्टेप 6: गार्निश करें और सर्व करें
10 मिनट बाद गैस बंद कर दें,लेकिन ढक्कन 5 मिनट और बंद ही रहने दें। फिर ढक्कन खोलें, ताज़े हरे धनिये से गार्निश करें।


मेरे किचन के खास टिप्स (My Pro Tips):

· आलू को चुभोना न भूलें, वरना प्रेशर में वह फट सकते हैं।
· दही की जगह आप 2 बड़े चम्मच काजू का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे ग्रेवी और क्रीमी बनेगी।
· अगर आपको थोड़ी मिठास चाहिए, तो ग्रेवी में 1 चुटकी चीनी मिला सकते हैं।
· “दम” देते वक्त ढक्कन अच्छी तरह बंद होना चाहिए, तभी भाप अंदर रुकेगी और आलू पकेंगे।

आपका स्वादिष्ट और सुगंधित दम आलू तैयार है! इसे गरमागरम नान, पराठे या फुलके के साथ परोसें और अपने परिवार की तारीफ बटोरें। बताइएगा जरूर कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी।

Food Blog

Posted on October 21, 2025