Dry Cabbage gobi Manchurian Recipe in Hindi
By -Kaushik. Dt.12/09/2025

नमस्ते दोस्तों!
आज हम Dry cabbage gobi Manchurian Recipe के बारे में बात करेंगे।इंडो-चाइनीज की बात होती है तो Dry cabbage gobi Manchurian सबसे पहले बात होती हैं। अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा dry cabagg manturian बनाना चाहते हो अपने घर जरूर बना सकते हो। बाहर से crypcy ओर अन्दर से नरम तो तो आप यह मंचूरियन जरूर बना सकते हो। यह डिश बच्चे और बड़े सभी को बहुत पसन्द आती हैं। आज हम Dry cabagg manturian की रेसिपी के बारे में बात करेंगे।
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
- पत्ता गोभी – 2 कप (बारीक कटी हुई)
- हरा प्याज – ¼ कप (बारीक कटे हुए)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- मैदा – 3 बड़े चम्मच
- कॉर्नफ्लोर – 3 बड़े चम्मच
- सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
- टोमैटो सॉस – 2 छोटे चम्मच
- हरी मिर्च सॉस – 1 छोटा चम्मच
- सिरका – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
बनाने की विधि (Method)
स्टेप 1: पकोड़े का घोल तैयार करें
कटी हुई पत्ता गोभी में थोड़ा नमक डालकर पानी निचोड़ लें। अब इसमें मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
स्टेप 2: मंचूरियन बॉल्स फ्राई करें
कढ़ाही में तेल गरम करें। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें और तेल में डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें। इन्हें बाहर निकालकर अलग रख दें।
स्टेप 3: सॉस तैयार करें
एक कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें हरा प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा अदरक-लहसुन डालकर भूनें। अब इसमें सोया सॉस, टोमैटो सॉस, हरी मिर्च सॉस और सिरका डालें। जरूरत हो तो थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें।
स्टेप 4: मंचूरियन मिक्स करें
इस तैयार सॉस में फ्राई की हुई मंचूरियन बॉल्स डालकर अच्छे से मिला लें। धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाएं।
सर्व करने का तरीका
गरमा-गरम पत्ता गोभी मंचूरियन को हरे प्याज से सजाकर परोसें। इसे आप स्नैक की तरह सॉस और चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं या हक्का नूडल्स और फ्राइड राइस के साथ पार्टी प्लैटर में शामिल कर सकते हैं।
खास टिप्स
- पत्ता गोभी का पानी अच्छे से निचोड़ना ज़रूरी है, नहीं तो बॉल्स टूट सकते हैं।
- अगर आप ज्यादा स्पाइसी पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च सॉस की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- मंचूरियन को परोसने से ठीक पहले सॉस में मिक्स करें ताकि यह कुरकुरे बने रहें।
घर पर बने इस पत्ता गोभी ड्राई मंचूरियन का अनोखा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। अब जब भी आपको रेस्तरां जैसा मंचूरियन खाने का मन हो, तो इसे ट्राई ज़रूर करें।