Dhaniya Sandwich Recipe in Hindi.
By-Kaushik. Dt 03/11/2025
नमस्ते दोस्तों !
स्वागत है मेरे फूड ब्लॉग जहा हम कुछ स्वादिष्ट और नई रेसिपी आपके लिए लाते है । आज भी कुछ नया यानी धनिया सैंडवीच की रेसिपी आपके लिए लाए हैं। बच्चों से लेकर एडल्ट सबको यह धनिया सैंडवीच बहुत प्रसन्द आती हैं। चाय के साथ यह सैंडविच खाने का मजा ही कुछ और है। यह रेसिपी बिल्कुल आसान है और तुरन्त हम इसे बना सकते है। धनिया सैंडवीच कैसे बनती हैं वो भी हम जानेंगे।
धनिया (कोठमीर) सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (4 सैंडवीच के लिये)
ब्रेड स्लाइस। 8 पिस
ताजी धनिया। 2 कप अच्छे से धोकर
पुदीना पतीया। आधा कप
हरी मिर्च 2 से 3 बारीक कटी हुई
अदरक। 1 इंच पिस कसा हुआ
निम्बु का रस। 1बड़ा चम्मच
नमक। स्वाद अनुसार
चीनी। आधा छोटा चम्मच
मक्खन या घी। 2 बड़े चम्मच ( ग्रिलिंग के लिए)
मूंगफली या काजू। 1बड़ा चम्मच ( चटनी के लिये)
अदरक लहसून की पेस्ट। 1 छोटा चम्मच
सेटेप बाय स्टेप बनाने की विधि
Step 1. चटनी तैयार करें: सबसे पहले, मिक्सर में धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, नमक, चीनी और मूंगफली डालें। थोड़ा पानी स्प्रिंकल करके फाइन पेस्ट बना लें। वाह, ये गंध ही इतनी ताजगी भरी है कि भूख दोगुनी हो जाए! अगर चटनी गाढ़ी रखनी हो, तो पानी कम यूज करें – ये ब्रेड पर अच्छे से चिपकेगी।
Step 2. ब्रेड प्रिपेयर करें: ब्रेड स्लाइस को हल्का कुरकुरा करने के लिए तवे पर सेक लें। किनारों को क्रस्ट कटर से काट दें (बच्चों के लिए परफेक्ट)। अब एक स्लाइस पर मक्खन लगाएं, ऊपर से कोथमीर चटनी की मोटी लेयर फैलाएं। ऊपर दूसरी स्लाइस रखें। प्रेस करके साइड से थोड़ी चटनी बाहर निकले, ये स्ट्रीट स्टाइल लुक देगा!
Step 3. ग्रिलिंग का मजा: नॉन-स्टिक तवे पर मध्यम आंच रखें। थोड़ा घी या मक्खन डालें। सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक ग्रिल करें – करीब 2-3 मिनट प्रत्येक साइड। प्रेसर कुकिंग क्लब या सैंडविच मेकर यूज करें तो और आसान। क्रंची होने पर उतार लें। साइड में चाय या कोल्ड ड्रिंक सर्व करें।
रेडी! अब प्लेट में सजाएं – नींबू वेजेज और प्याज रिंग्स के साथ। एक काटते ही धनिया का फ्लेवर मुंह में फैल जाएगा।
मेरी पर्सनल टिप्स: कोथमीर सैंडविच को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएं
दोस्तों, रेसिपी तो सिंपल है, लेकिन ट्विस्ट्स से मजा दोगुना!
हेल्दी वर्जन: होल व्हीट ब्रेड और कम मक्खन यूज करें। चटनी में पालक मिलाकर न्यूट्रिशस बना लें।
स्पाइसी लवर्स के लिए: रेड चिली पाउडर या चाट मसाला स्प्रिंकल करें।
स्टोरेज हैक: चटनी को फ्रिज में 2-3 दिन रख सकती हैं। ब्रेड लास्ट मिनट ग्रिल करें, वरना सॉफ्ट हो जाएगी।
वैरिएशन्स: चीज ऐड करके चीज कोथमीर सैंडविच ट्राई करें, या पनीर स्टफिंग डालें। पार्टियां हो तो डबल लेयर बनाएं!
यह रेसिपी कैसी लगी जरूर कॉमेंट में लिखे।आप का यह रेसिपी बनाने का अनुभव कमेंट में शेयर करे।