Bread Halva Recipe.घर पर बनाएं 20 मिनिट में ब्रेड हलवा:

03, December 2025. By-Kaushik
अगर आप त्योहारों में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हो ,तो ब्रेड हलवा बेस्ट ऑप्शन है। यह हैदराबाद स्टाईल आसान रेसिपी है , जिसमें ब्रेड, दूध,,घी ,चीनी और ड्रायफ्रूट्स के ज़रिए कम समय में गाढ़ा और खुशबूदार ब्रेड हलवा तैयार कर सकते हों। यह रेसिपी परफेक्ट है क्योंकि कम समय में बनती हैं और बच्चे-बड़े सभी को बहुत प्रसन्द आती हैं।
ब्रेड हलवा बनाने के लिये सामग्री (4 लोगो के लिए)
हलवा बनाने में बहुत कम चीजें लगती हैं, जो घर में आसानी से मिल जाती हैं। यह रेसिपी 20-25 मिनट में तैयार हो जाती है।
ब्रेड स्लाइस: 5-6 (बिना किनारे की, छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
दूध: 1-1.5 कप (पूर्ण वसा वाला बेहतर)
घी: 3-4 टेबलस्पून
चीनी: 1/4 से 1/3 कप (स्वादानुसार)
काजू, बादाम, किशमिश: 1-2 टेबलस्पून (भुने हुए)
इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
केसर: चुटकी भर (ऑप्शनल, दूध में भिगोया हुआ)
ये माप आप अपनी पसंद से एडजस्ट कर सकते हैं। पुरानी ब्रेड भी इस्तेमाल करें, स्वाद और बढ़ेगा।
ब्रेड हलवा बनाने की स्टेप बाय स्टेप विघी
सबसे पहले कढ़ाई या पैन में 2 टेबलस्पून घी गरम करें। ब्रेड के टुकड़े डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भून लें, लगभग 2-3 मिनट। ब्रेड कुरकुरी हो जाएगी, जो हलवे को अच्छी टेक्स्चर देगी।
अब इसमें 1 कप दूध डालें और ब्रेड को पूरी तरह भिगोने दें। 2 मिनट उबालें जब तक ब्रेड नरम न हो जाए। चम्मच से मैश करते हुए चलाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा बने। चीनी, इलायची पाउडर और बाकी घी मिलाएं। लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण घी छोड़ने लगे और पैन की साइड से अलग हो जाए, 4-5 मिनट। भुने ड्राई फ्रूट्स डालकर 1-2 मिनट और पकाएं। आंच बंद करें और केसर मिलाएं। गर्मागर्म या ठंडा सर्व करें।
टिप:
ज्यादा घी डालने से हलवा चिकना बनेगा, लेकिन कम कैलोरी के लिए 2 टेबलस्पून ही यूज करें।
ब्रेड हलवा के फायदे और टिप्स
यह हलवा पौष्टिक है क्योंकि ब्रेड से कार्ब्स और दूध से प्रोटीन मिलता है। वजन घटाने वालों के लिए कम चीनी यूज करें। स्टोर करने के लिए फ्रिज में 2 दिन रखें, दोबारा गरम करके खाएं।ब्रेड भूनना जरूरी है वरना गीला रहेगा। दूध उबला हुआ यूज करें ताकि फटे नहीं।
वैरिएशन: गुड़ की जगह चीनी या कंडेंस्ड मिल्क ऐड करें। सर्विंग: चिरौंजी या गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
ब्रेड हलवा सर्विंग आइडियाजडिनर के बाद या चाय के साथ परोसें। त्योहारों जैसे दिवाली, रक्षाबंधन पर बनाएं। बच्चों को प्लेट में आइसक्रीम टॉप करके दें।