Batata Vada बनाने की रेसिपी! घर पर क्रिप्सी और स्वादिष्ट Batata vada बनाए।
By-Kaushik. Dt.23/09/2025

नमस्ते दोस्तों! अगर चाय के साथ कुछ गरमागरम खाने की इच्छा हो तो batata vada एकदम सही है। यह महाराष्ट्र का मशहूर फुड है।batatavada बाहर से एकदम क्रिप्सी ओर अन्दर से नरम होता हैं। खाने में batata vada बच्चे और बड़े सभी लोगों को बहुत प्रसन्द आता हैं। बारिश की सीज़न में batata vada खाने की मजा कुछ और है। इस batata vada को हरी चटनी, मीठी चटनी या पाव के साथ खाने का मजा कुछ और है।आज हम batata vada की रेसिपी बनाने की विधि जानेंगे।
बटाटा वडा के लिए सामग्री (सर्विंग्स: 4)
4-5 उबले आलू (मीडियम साइज)
1 टीस्पून राई (मस्टर्ड सीड्स)
1 टीस्पून जीरा
8-10 करी पत्ते
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 इंच अदरक (कसा हुआ)
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक (स्वादानुसार)
1 टीस्पून नींबू का रस
2 कप बेसन
1/2 टीस्पून अजवाइन
तेल (तलने के लिए)
थोड़ा सा पानी (बैटर बनाने के लिए)
बटाटा वडा बनाने की विधि
स्टेप 1: स्टफिंग तैयार करें
उबले आलू को छीलकर मैश कर लें।
एक पैन में 2 टीस्पून तेल गरम करें, राई और जीरा डालकर चटकने दें।
करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर 30 सेकंड भूनें।
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
मैश किए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। नींबू का रस डालें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद छोटे-छोटे गोले बनाएं और रख दें।
स्टेप 2: बैटर तैयार करें
एक बाउल में बेसन लें, अजवाइन, थोड़ा नमक और पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं। (बैटर ना बहुत पतला हो ना बहुत गाढ़ा।)
बैटर को 10 मिनट के लिए रख दें ताकि यह फूल जाए।
स्टेप 3: वडा तलें
एक कढ़ाई में तेल गरम करें (मध्यम आंच पर)।
आलू के गोले को बैटर में डिप करें और सुनहरा होने तक तलें।
तले हुए वडा को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए।
गरमा-गरम सर्व करें!
सर्विंग सजेशन
बटाटा वडा को हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ चाय के साथ परोसें। कुछ लोग इसे ब्रेड के साथ भी खाना पसंद करते हैं, जो इसे और स्वादिष्ट बनाता है।
टिप्स और ट्रिक्स
आलू को ज्यादा ना मैश करें, थोड़ा ग्रोबी टेक्सचर स्वाद बढ़ाता है।
बैटर में हल्का सोडा डालने से वडा और क्रिस्पी बनता है (वैकल्पिक)।
तेल का तापमान सही रखें, ज्यादा गर्म तेल में वडा अंदर से कच्चा रह सकता है।
दोस्तों, यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि घर पर बनाते समय आपको मजा भी आएगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करें और उनके फीडबैक जरूर बताएं। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो कमेंट में बताएं और अपने अनुभव शेयर करें।