Badam ka Halwa Recipe.घर पर बनाए बदाम का पौस्टिक और स्वादिष्ट हलवा। – Food Blog
Badam ka Halwa Recipe.घर पर बनाए बदाम का पौस्टिक और स्वादिष्ट हलवा।
December 2, 2025 1 min read read Food Blog

Badam ka Halwa Recipe.घर पर बनाए बदाम का पौस्टिक और स्वादिष्ट हलवा।

02, November 2025. By -Kaushik

बादाम का हलवा एक पारंपारिक और स्वादिष्ट मिठाई हैं ,जो खासतौर सरदी में बनाए और परोसे जाते हैं।ये बदाम, चिनी, दूध, घी और केसर जैसी सामग्री से बनाया जाता हैं और इसे बनाना आसान होने के साथ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं।

बदाम का हलवा बनाने के लिये जरूरी सामग्री

* बदाम. 200 ग्राम

*दूघ 1 कप

*चीनी 1 कप

*घी 100 ग्राम

*केसर 20 से 25 धागे

*इलाइची पाउडर 3-4. (छिलकर कूट ले)

*पानी. आधा कप (अगर जरूरत हो तो)

*ड्राय फ्रूट्स सजाने के लिए ( कटे हुए बदाम, पिस्ता)

बदाम का हलवा बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप

1. सबसे पहले बादाम को आधा कप गर्म पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें ताकि उनकी त्वचा आसानी से उतर जाए। बादाम का छिलका उतार लें।

2.अब बादाम को दूध के साथ मिक्सी में डालकर मोटा पेस्ट बना लें। पेस्ट अधिक पतला न बनाएं, हलवे का बनावट गाढ़ा और मलाईदार होगा।

3.एक भारी तले वाला पैन लें, उसमें 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। फिर बादाम का मिश्रण पैन में डालें और धीमी आंच पर समान रूप से हिलाते हुए पकाएं।

4.मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो चीनी डालें और चलाते रहें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए और हलवा अच्छी तरह पक जाए।

5.अब केसर के धागे और इलायची पाउडर डालें, जिससे हलवे में खुशबू और रंग आएगा।

6.हलवा तब तक पकाएं जब तक मिश्रण पैन के किनारों से अलग नहीं होने लगे और घी हलवे में से बाहर निकलने लगे। बीच-बीच में 1-2 बार अतिरिक्त घी डालें ताकि हलवा अंदर से नरम और स्वादिष्ट बने।

7.अंत में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और गरमा गरम परोसें।

टिप्स और फायदे

*हलवे को धीमी आंच पर पकाएं जिससे वह जलते नहीं और स्वादिष्ट बनता है।

*केसर का इस्तेमाल हलवे को रंग और खुशबू देने में मदद करता है।

*बादाम विटामिन E, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ताकत देने वाले होते हैं।

*इस हलवे को सर्दियों में बनाना सबसे बेहतर होता है क्योंकि यह शरीर में गर्माहट भी देता है।

Food Blog

Posted on December 2, 2025