Aalu aata Puff Recipe In Hindi. गेहूं के आटा से स्वादिष्ट पफ बनाए।

24 NOVEMBER 2025. By-Kaushik
स्वागत है मेरे फुड ब्लॉग पर आज हम आपको आलू आटा पफ रेसिपी की बात करेंगे। यह रेसिपी बनाने में न ज़्यादा समय लगता हैं नहीं ज्यादा समान । सिर्फ 10 से 15 मिनिट में गरमागरम पफ तैयार। जब भी शाम की चाय के साथ कुछ क्रिप्सी और चटपटा खाने को मन करता हैं तो यह रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट हैं।आज हम आलू के आटा से पफ कैसे बनते जा वो जानेंगे।
सामग्री (6 से 8 पफ के लिऐ)
उबले आलू. 3 मध्यम आकर (मेश कर लो )
गेहूं के आटा. 1.5 कप
सूजी. 2 टेबल स्पून (क्रिप्सीनेस के लिए)
तेल या घी. 2 टेबल स्पून (मोयन केलिए )
नमक. स्वाद अनुसार
अजवायन. 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी हुईं 1 या 2
आदु की पेस्ट 1/2 छोटी चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा हुआ. 2 टेबल स्पून
चार्ट मसाला. 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पावडर 1/4 छोटी चम्मच
तलने के तेल
बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप
1.सब से पहले एक बड़े बर्तन में आटा,सूजी,नमक, अजवायन और 2 टेबल स्पून तेल डालके अच्छे से मिक्स करे। मोयन इतना डाले के मुठ्ठी बांधने से आटा बंध जाए।
2.अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नॉर्मल रोटी से थोड़ा सख्त आटा गुंथ लें।10 मिनट ढक्कर रख दें।
3. मसाला तैयार करें :मेश किये आलू में नमक,अदरक,हरी मिर्च, चार्ट मसाला, हरा धनिया,लाल मिर्च पावडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। स्टफिंग तैयार।
4. गूंथे हुए आटा की छोटी छोटी लोइयां तोड़े। हर लोई को बेलन से पूरी जैसा बेल दें ।
5. बीच में 1-2 चम्मच आलू का मसाला रखें ,किनारे पर पानी लगाए और आधा मोड़कर सिल कर दें।किनारे को फोर्क या हाथ की उंगलियों से अच्छा दबाये ताकी तलते वक्त न खुले।
6. मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम करें।एक एक करके पफ डाले और गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले। पहले तेज आंच पर 30 सेकंड , फिर मध्यम आंच पर दोनों तरफ पलट पलट कर क्रिप्सी कर ले।
7. टिश्यू पेपर पर निकाले और गरमागरम हरी चटनी या टोमैटो केचअप से साथ सर्व करें।
खास टिप्स
- सूजी डालने से पफ एकदंत क्रिप्सी बनते हैं।
- अगर ओवन में बेक करना चाहे तो 200 c पर 20-25 मिनिट तक बैक करे,बीच में पलट दें।
- स्टफिंग में थोड़ा अमचूर या नींबू का रस डालें तो चटपटा लगता हैं।
- यह रेसिपी आप को कैसी लगी कमेंट जरूर बताएं।