Orea बिस्कीट से बनाए 5 मिनिट में चॉकलेट केक।

11,December 2025. By -Kaushik
अगर आप शॉर्ट टाइम में कुछ स्वादिष्ट और बढ़िया केक बनाना चाहता है तो सिर्फ 5 मिनिट में Orea बिस्किट से कम सामग्री से चॉकलेट केक बना सकते हैं।आज हम सिर्फ Orea के तीन बिस्किट के पैकेट से चॉकलेट केक कैसे बनता हैं यह बात आज जानेंगे ।
Orea बिस्किट से चॉकलेट केक बनाने की सामग्री (6 से 8 पिस)
Orea बिस्किट. 3 पैकेट (24 से 26 बिस्किट)
चीनी 4 से 5 टेबल स्पून
दूध. 1 कप (250 मिली)
बेकिंग पावडर. 1 टी स्पून
थोड़ा सा तेल या मक्खन केक टीन पर चुपड़ने के लिए
चॉकलेट सिरप। गार्नशिंग के लिए
Orea कैक बनाने की विधि
स्टेप १
तीनो ओरियो पैकेट खोलकर सारे बिस्किट (क्रीम सहित) मिक्सर जार में डाल दें।
स्टेप २
बिस्किट को बारीक पाउडर होने तक पीस लें। बीच-बीच में जार हिलाते रहें ताकि एकसार पाउडर बने।
स्टेप ३
अब पीसे हुए ओरियो पाउडर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें ४-५ टेबलस्पून पिसी हुई चीनी डालें (अगर आपको बहुत मीठा पसंद नहीं तो स्किप कर सकते हैं)।
स्टेप ४
१ टीस्पून बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
स्टेप ५
धीरे-धीरे १ कप दूध डालते जाएं और साथ ही चम्मच से लगातार चलाते रहें। बैटर एकदम स्मूथ और रिबन कंसिस्टेंसी का होना चाहिए (न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला)। अगर जरूरत लगे तो १-२ टेबलस्पून दूध और डाल सकते हैं।
स्टेप ६
अब केक टिन या कोई स्टील/एलुमिनियम का बर्तन लें। तेल या मक्खन लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लें। चाहें तो बटर पेपर भी लगा सकते हैं।
स्टेप ७
कढ़ाई को पहले से गर्म करने रख दें। कढ़ाई में १ कप नमक या स्टैंड डालें, ढक्कन लगा कर मीडियम आंच पर ५ मिनट प्रीहीट कर लें।
स्टेप ८
ग्रीस किए हुए टिन में बैटर डालें। हल्का सा टैप करें ताकि एयर बबल्स निकल जाएं। ऊपर से कुछ क्रश ओरियो बिस्किट डालकर डेकोरेट कर सकते हैं।
स्टेप ९
प्रीहीट कढ़ाई में टिन रखें, ढक्कन लगा दें (ढक्कन पर कोई भारी चीज या कपड़ा बांध दें ताकि भाप न निकले)। अब लो-मीडियम आंच पर ३५-४० मिनट तक बेक होने दें। ३० मिनट बाद टूथपिक डालकर चेक करें – अगर साफ निकले तो केक तैयार है!
स्टेप १०
कढ़ाई से निकालकर १० मिनट ठंडा होने दें। फिर चाकू से किनारे छुड़ाकर प्लेट में पलट लें। ठंडा होने पर चॉकलेट सिरप, व्हिप्ड क्रीम या क्रश ओरियो से गार्निश करें। टुकड़े काटें और सर्व करें!
कुछ खास टिप्स
*चॉकलेट ओरियो की जगह कोई भी फ्लेवर (स्ट्रॉबेरी, गोल्डन) यूज कर सकते हैं।
*माइक्रोवेव में बनाना हो तो ३-४ मिनट हाई पावर पर रखें (हर १ मिनट बाद चेक करें)।
*केक और फुदगी रहता है, बिल्कुल मार्केट जैसा टेक्सचर!
बस हो गया आपका ५ मिनट प्रिपेयर + कढ़ाई में बेक वाला सुपर डिलीशियस ओरियो केक !