मूली-लहसुन की तीखी चटनी रेसिपी: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में झनझनाती स्वादिष्ट रेसिपी

10, December 2025 By-Kaushik
महाराष्ट्र की थाली में कुछ चीज अनमोल है तो वो मुलीलहसुन की तीखी चटनी !सफेद मूली और लहसुन की जोरदार जोडी , हरी मिर्च,थोड़ा नारियल और महाराष्ट्रीयन मसालों से मिलकर जो चटनी बनती हैं ,उसका स्वाद भुलाए नहीं भूलता।वड़ा पाव हो,मिशाल पाव हो, भाकरी हो या सादी दाल चावल हो – इस चटनी की एक चम्मच पूरी प्लेट को स्वर्ग बना देता हैं। सर्दी में मुली का सीज़न चल रहा है , तो आज हम जानेंगे तीखी,चटपटी, स्वादिष्ट मूली लहसुन की चटनी रेसिपी।10-15 दिन फ्रिज ने स्टोर कर के इस चटनी को रख सकते है।
सामग्री (लगभग 300-350 ग्राम चटनी बनेगी)
सफेद मुली (मूली) – 2 मध्यम आकार की (लगभग 400 ग्राम)
लहसुन की कलियाँ – 15-20 बड़ी कलियाँ (या 1 पूरा गांठ)
हरी मिर्च – 6-8 (तीखापन अपनी पसंद से कम-ज्यादा करें)
सूखा नारियल (किसा हुआ) – 3-4 टेबलस्पून (वैकल्पिक, लेकिन स्वाद दोगुना करता है)
जीरा – 1 छोटा चम्मच
साबुत धनिया – 1 छोटा चम्मच
तिल्ली (तिल) – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक, लेकिन महाराष्ट्रीयन टच देता है)
नमक – स्वादानुसार
इमली का गुदा – 1 छोटा नींबू जितना (खट्टास के लिए)
तड़के के लिए:
– तेल – 2 टेबलस्पून
– राई – ½ छोटा चम्मच
– हींग – 1 पिंच
– करी पत्ता – 8-10 पत्ते
– लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (रंग के लिए)
मुली लहसुन की तीखी चटनी बनाने की विधि (स्टेप 1 से 10)
1.मुली को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब कद्दूकस कर लें (बारीक वाली साइड से)। कद्दूकस की हुई मुली को एक साफ कपड़े में डालकर अच्छे से निचोड़ लें ताकि सारा पानी निकल जाए। (ये स्टेप जरूरी है, वरना चटनी पानीदार हो जाएगी।)
2. लहसुन की कलियाँ छील लें। हरी मिर्च के डंठल तोड़ दें। इमली को गुनगुने पानी में 10 मिनट भिगोकर गुदा निकाल लें।
3. अब एक कड़ाही में मध्यम आंच पर सूखा भूनें:
– जीरा, साबुत धनिया और तिल्ली को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। खुशबू आने लगेगी। निकालकर ठंडा होने दें।
4. उसी कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल डालें। लहसुन की कलियाँ और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट भून लें। लहसुन का कच्चापन चला जाना चाहिए, लेकिन जलना नहीं चाहिए।
5. अब मिक्सी जार में डालें:
– भुना हुआ जीरा-धनिया-तिल्ली
– भुना हुआ लहसुन-हरी मिर्च
– किसा हुआ सूखा नारियल
– निचोड़ी हुई मुली
– इमली का गुदा
– नमक
6. पहले बिना पानी डाले एक रफ ग्राइंड करें। फिर जरूरत हो तो 1-2 टेबलस्पून पानी डालकर बारीक पीस लें। चटनी थोड़ी दानेदार ही अच्छी लगती है, बिलकुल पेस्ट न बनाएं।
7. चटनी को एक बाउल में निकाल लें। स्वाद चेक करें – तीखापन, नमक, खटास देख लें। अभी भी कुछ कम लगे तो ऊपर से डाल सकते हैं।
8. तड़का तैयार करें: कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें। राई डालें, चटकने पर हींग, करी पत्ता डालें। आंच बंद करें और लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत चटनी पर डाल दें।
9. तड़के को अच्छे से मिलाएं। आपकी मुली लहसुन की तीखी चटनी तैयार है!
10. ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें। 10-15 दिन तक आराम से चलती है।
टिप्स और ट्रिक्स
*अगर आपको और तीखी चाहिए तो भुनी हुई सूखी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं।
*मुली का पानी बिलकुल न डालें, वरना चटनी खराब हो जाती है।
*नारियल न हो तो स्किप कर सकते हैं, लेकिन स्वाद में थोड़ा कमी आएगी।
*इसे भाकरी, थालीपीठ, पोलि या पराठे के साथ परोसें – सब भूल जाएंगे!
तो दोस्तों, अगली बार जब मुली बाजार से लाएं, तो थोड़ी सी बचा कर ये चटनी जरूर बनाएं। घर में एक बार ये बन गई ना, तो सब उंगली चाटते रह जाएंगे!
बनाकर जरूर बताइएगा कैसी बनी।