Vegetable Spring Roll Recipe. घर पर बनाएं क्रिप्सी वेजिटेबल स्प्रिंग रोल : – Food Blog
Vegetable Spring Roll Recipe. घर पर बनाएं क्रिप्सी वेजिटेबल स्प्रिंग रोल :
December 5, 2025 1 min read read Food Blog

Vegetable Spring Roll Recipe. घर पर बनाएं क्रिप्सी वेजिटेबल स्प्रिंग रोल :

05, December 2025. By -Kaushik

आज हम बाजार जैसे क्रिप्सी वेज स्प्रिंग रोल की रेसिपी की बारे में आपको जानकारी देंगे। बाहर के स्प्रिंग रोल में मैदा ज्यादा और सब्जी कम होती है, पर आज सब्जी से भरपूर स्प्रिंग रोल की बात करेंगे।

सामग्री (लगभग 12-15 रोल्स के लिए)
स्टफिंग के लिए:
पत्तागोभी (बंद गोभी) – 2 कप बारीक कटी हुई
गाजर – 1 कप जूलियन कट
शिमला मिर्च – 1 कप पतली लंबी स्ट्रिप्स
फ्रेंच बीन्स – ½ कप बारीक कटी
स्प्रिंग अनियन (हरा प्याज) – ½ कप कटा हुआ
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
चिली सॉस – 1 छोटा चम्मच
विनेगर – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच
रोल शीट के लिए (या रेडीमेड यूज़ करें):
मैदा – 1½ कप
कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
नमक – ¼ छोटा चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
स्लरी (सील करने के लिए):
मैदा + पानी का गाढ़ा पेस्ट
फ्राई करने के लिए:
तेल पर्याप्त मात्रा में

वेज स्प्रिंग रोल बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप
स्टेप 1. सब से पहले सारी सब्ज़ियाँ धोकर बारीक-बारीक जूलियन या कद्दूकस कर लें।
स्टेप 2. कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 30 सेकंड भूनें।
स्टेप 3. अब सारी सब्ज़ियाँ डालें। हाई फ्लेम पर 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें (सब्ज़ी क्रंची रहनी चाहिए, पानी नहीं छोड़ना चाहिए)।
स्टेप 4. सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर, नमक, काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। आखिर में हरा प्याज डालकर गैस बंद कर दें। स्टफिंग ठंडी होने दें।
स्टेप 5. अगर घर पर शीट बना रहे हैं तो मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। 15 मिनट रेस्ट दें। छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर पतली-पतली गोल रोटी बेलें (8-9 इंच)। या मार्केट की रेडीमेड स्प्रिंग रोल शीट यूज़ करें (फ्रिज से 30 मिनट पहले निकाल लें)।
स्टेप 6. शीट पर एक कोने से 2 बड़े चम्मच स्टफिंग रखें। किनारे छोड़ते हुए रोल करें। साइड्स अंदर फोल्ड करें और मैदे की स्लरी लगाकर अच्छे से चिपका दें।
स्टेप 7.मीडियम गरम तेल में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें। टिश्यू पेपर पर निकालें।
बस तैयार हैं आपके गरमा-गरम क्रिस्पी वेज स्प्रिंग रोल्स!
इन्हें शेज़वान चटनी, चिली गार्लिक सॉस या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।
टिप्स:
*सब्ज़ी ज्यादा नहीं पकाएं वरना रोल फट जाएंगे।
*फ्रिज में रखी शीट्स रूम टेम्प्रेचर पर आएं तभी यूज़ करें।
*हेल्दी वर्जन के लिए एयर फ्रायर में 180°C पर 12-15 मिनट बेक कर सकते हैं।

Food Blog

Posted on December 5, 2025