Gulabjamun Ki sabji Recipe : घर पर बनाएं स्पेशल डिश गुलाबजामुन की सब्जी

30, November 2025. By-Kaushik
गुलाबजामुन का नाम आते ही मिठाई का ख्याल आता हैं । क्या आप जानते है गुलाबजामुन से बेहद स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जाती है? ये उत्तर भारत और राजस्थान स्टाईल की सब्जी हैं,उसे खास मौके पर बनाया जाता हैं। मीठे और नमकीन स्वाद का मेल मेहमानों को खास प्रसन्द आता है। यह सब्जी खास तौर पर पुरी, पराठा और मिस्ट्री रोटी के साथ खाई जाती हैं। क्या आप मीठा और नमकिन मेल के शौखिन तो यह गुलाबजामुन की सब्जी बेस्ट है।
गुलाबजामुन की सब्ज़ी बनाने की आवश्यक सामग्री
गुलाब जामुन के लिए:
रेडीमेड गुलाब जामुन मिक्स – 1 कप
दूध या पानी – ¼ कप
तेल – तलने के लिए
ग्रेवी के लिए:
प्याज – 2 (बारीक कटी)
टमाटर – 2 (पीसे हुए)
काजू – 8–10 (पेस्ट बनाया हुआ)
दही – ½ कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हल्दी – ½ चम्मच
लाल मिर्च – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – ½ चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चुटकी
तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गुलाबजामुन की सब्जी कैसे बनती हैं ये बनाने का तरीका
स्टेप 1: मिक्स से गुलाब जामुन तैयार करें
सबसे पहले मिक्स से नरम आटा तैयार करें। छोटी-छोटी गोलियां बनाकर हल्की आंच पर सुनहरी होने तक तल लें। ध्यान रहे कि जामुन बहुत सख्त न हों, नहीं तो ग्रेवी में नरम नहीं होंगे।
स्टेप 2: अब ग्रेवी तैयार करें
कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें प्याज डालकर सुनहरी होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 मिनट चलाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और मसाले — हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाएं। मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
स्टेप 3: काजू पेस्ट और दही की क्रीमी ग्रेवी
अब काजू पेस्ट और फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं। 1 कप पानी डालें और ग्रेवी को 5–7 मिनट पकने दें। अंत में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।
स्टेप 4: ग्रेवी में गुलाब जामुन मिलाएं
जब ग्रेवी तैयार हो जाए, आंच धीमी करें और तले हुए गुलाब जामुन डाल दें। ढककर 5 मिनट पकने दें ताकि जामुन ग्रेवी का मसाला अच्छे से सोख लें।
सर्व करने का तरीका
गुलाब जामुन की सब्ज़ी को ऊपर से हरी धनिया से सजाएं। यह पूरी, परांठे, मिस्सी रोटी और जीरा राइस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।