लिफाफा आलू पराठा रेसिपी इन हिन्दी। – Food Blog
लिफाफा आलू पराठा रेसिपी इन हिन्दी।
November 26, 2025 1 min read read Food Blog

लिफाफा आलू पराठा रेसिपी इन हिन्दी।

27 November 2025. By-Kaushik

सरदी का मौसम आते ही पराठे खाने का मन हो जाता है इसीलिए आज हम आपके लिए लाए है एकदम हटके लिफाफा पराठा रेसिपी।ये पराठा बाहर से क्रिप्सी होता हैं पर अंदर से भरपूर मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरा होता हैं।इसे लिफाफे की तरह फोल्ड करके बनाया जाता हैं,इस के लिए इसे लिफाफा पराठा बोला जाता हैं।एकबार बनाओगे तो सभी बच्चे हो बड़े फैन हो जाएंगे

सामग्री (4 से 5 पराठा के लिए)

आटे के लिए

2 कप गेहूं का आटा

नमक स्वाद अनुसार

1 चम्मच तेल

पानी (आटा गूंथने के लिए)

आलू की स्टफिंग

4 मिडियम साइज के उबले हुए आलू

1 बारीक कटी हुई प्याज़ (वैकल्पिक)

2 बारीक कटी हुई मिर्च

1 इंच अदरक कद्दूकस

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर

1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

ताजा हरा धनिया

नमक स्वाद अनुसार

2 -3 चम्मच तेल या घी

लिफाफा आलू पराठा बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप

1.सबसे से पहले आटा को गुंथ लें ।गेहूं के आटे में नमक और 1 चम्मच तेल डालकर गूंथ ले।बाद में 10-15 मिनिट ढक्कर रख दें।

2.उबले आलू को छिलकर अच्छे से मेश कर दे। इसमें बारीक कटी प्याज , कटी हरी मिर्च , मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरा धनिया ,अमचूर पाउडर ,अदरक और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिलाए।स्टफिंग तैयार।

3. गूंथे हुए आटे से नींबू जितनी लोई लें और उसे बेलन से 8 -9 इंच पतला रोटी तरह बेल लें।

4. बेली हुई रोटी को चारों तरफ हल्का सा तेल या घी लगा दें।चाकू की मदद से बीच में क्रॉस ( + )का कट लगाए जिससे चार बराबर त्रिकोण हो जाएंगे।

5.अब हर त्रिकोण के हिस्से पर 2-3 चम्मच आलू की स्टफिंग फैलाए और किनारों को खाली छोड़ दें ।

6. लिफाफा फोल्ड करना शुरू करे -पहले एक त्रिकोण को बीच में लाए,फिर उसके ऊपर दूसरा बाद में तीसरा और चौथा त्रिकोण डालकर अच्छे से दबाए।लिफाफा तैयार।

7.बस इस लिफाफे को हल्के हाथों से से गोल या चौकर आकर अच्छा सा सा बेल दे।ज्याद जोर से न बेले वरना स्टफिंग बाहर आ जाएंगी।

8.तवा गरम करे और मध्यम आंच पर पराठा डाले ।एक तरफ़ हल्का सिकने के बाद पराठा पलट दें और तेल या घी लगाए।

9.दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन और क्रिप्सी होने तक सेके । हल्का दबाते हुए सेके ताकि लेयर अच्छे से फुले।

10. गरमागरम लिफाफा आलू पराठे दही,सब्जी ,मक्खन ,आचार या हरि चटनी के साथ सर्व करें।

बस हो गया 10 मिनिट में नाश्ता या डिनर तैयार। ये पराठा दिखने में जितना सुन्दर लगता हैं उतना खाने में भी लाजवाब।अगली बार कोई मेहमान आए तो या बच्चे को कुछ स्पेशल खिलाना हो तो ये रेसिपी ट्राय करे। अगर आप ने बनाया हो तो कमेन्ट में अनुभव शेयर करें।ये रेसिपी आपको कैसी लगी यह कॉमेंट में जरूर बताएं।

Food Blog

Posted on November 26, 2025