चोले भटूरे रेसिपी हिन्दी में: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और लजीज चोले भटूरे। – Food Blog
चोले भटूरे रेसिपी हिन्दी में: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और लजीज चोले भटूरे।
September 21, 2025 1 min read read Food Blog

चोले भटूरे रेसिपी हिन्दी में: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और लजीज चोले भटूरे।

By-Kaushik. Published Dt 21/09/2025

नमस्ते दोस्तों! अगर आप पंजाबी खाने के शौखिन हो तो चोल भटूरा आप के लिए परफेक्ट डिश है। यह मसालेदार चोले और फूले फूले भटूरे का कॉम्बिनेशन ना बल्कि स्वाद और बनने भी आसान है। आज हम चोले भटूरे रेसिपी के बारे में जानकारी देंगे। यह स्वाद में लाजवाब है बल्कि बनाने भी आसान है।

चोले भटूरे के लिए सामग्री
चोले के लिए:
2 कप काबुली चना (भिगोया हुआ)
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1 टी स्पून जीरा
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 टमाटर (प्यूरी बनाकर)
1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून धनिया पाउडर
1 टी स्पून गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच चाय पत्ती (चोले का रंग गहरा करने के लिए)
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
भटूरे के लिए:
2 कप मैदा
1/2 कप दही
1 टी स्पून चीनी
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के लिए)
पानी (गूंथने के लिए)

चोले भटूरे बनाने की विधि
चोले बनाने की विधि:
स्टेप 1. चना को उबालें: रातभर भिगोए हुए चने को प्रेशर कुकर में डालें। इसमें 1 चम्मच चाय पत्ती को मसाले की पोटली में बांधकर डालें और 4-5 सीटी तक पकाएं। जब चने नरम हो जाएं, तो गैस बंद करें।
स्टेप 2 . तड़का तैयार करें: एक पैन में घी गरम करें, जीरा डालें और चटकने दें। फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3. मसाले डालें: अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर प्यूरी डालें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं। मसाले को अच्छे से भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए।
स्टेप 4. चना मिलाएं: उबले चने को पैन में डालें और अच्छे से मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अंत में गरम मसाला डालें और गैर्निश के लिए हरा धनिया डालें।
स्टेप 5. स्वाद चखें: चोले को चम्मच से मैश करके गाढ़ापन दें और स्वादानुसार नमक जांचें।
भटूरे बनाने की विधि:
स्टेप 1. आटा तैयार करें: मैदा में दही, चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं। पानी की मदद से मुलायम आटा गूंथें। इसे 2-3 घंटे ढककर फर्मेंट होने दें।
स्टेप 2. रोटी बनाएं: आटे से छोटी-छोटी लोई लेकर बेलन से मोटी रोटी बनाएं।
स्टेप 3. तलें: कढ़ाई में तेल गरम करें और भटूरे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। इसे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए।
स्टेप 4. परोसें: गरमा-गरम भटूरे के साथ चोले, प्याज के सलाद और चटनी के साथ परोसें।

टिप्स और ट्रिक्स:
चने को रातभर भिगोने से वे जल्दी पकते हैं और स्वाद भी बढ़ता है।
भटूरे को फूले-फूले बनाने के लिए तेल अच्छे से गरम करें और बेलते समय हल्का दबाव दें।
आप चोले में आलू भी डाल सकते हैं ताकि स्वाद और भी लाजवाब हो जाए।
तो दोस्तों, इस रेसिपी को आजमाएं और अपने फीडबैक जरूर शेयर करें। चोले भटूरे नाश्ते या लंच के लिए परफेक्ट हैं, तो अगली बार मेहमान आएं तो उन्हें यह स्वादिष्ट व्यंजन परोसें।

Food Blog

Posted on September 21, 2025