खस्ता पूरी रेसिपी हिन्दी में।घर पर बनाएं क्रिप्सी और स्वादिष्ट खस्ता पूरी – Food Blog
खस्ता पूरी रेसिपी हिन्दी में।घर पर बनाएं क्रिप्सी और स्वादिष्ट खस्ता पूरी
September 17, 2025 1 min read read Food Blog

खस्ता पूरी रेसिपी हिन्दी में।घर पर बनाएं क्रिप्सी और स्वादिष्ट खस्ता पूरी

By-Kaushik. Dt.17/09/2025

नमस्ते दोस्तों! अगर आप क्रिप्सी,स्वादिष्ट और बनने में आसान नाश्ते शोध में हो खस्ता पूरी परफेक्ट हैं। यह पारंपरिक भारतीय नाश्ता है जो सुबह चाय क साथ या लंच में शामिल कर सकते हो। तो शुरू करते है खस्ता पूरी की रेसिपी।

सामग्री (Ingredients)
गेहूँ का आटा (Wheat flour) – 2 कप
घी (Ghee) – 2 बड़े चम्मच (आटा गूंथने के लिए)
दही (Curd) – ¼ कप
जीरा (Cumin seeds) – ½ छोटा चम्मच (भुना और पीसा हुआ)
नमक (Salt) – स्वादानुसार (लगभग ½ छोटा चम्मच)
तेल (Oil) – तलने के लिए (काफी मात्रा में)
बनाने की विधि (Method)
१.आटा तैयार करें: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूँ का आटा छान लें। इसमें घी, दही, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त २.आटा गूंथ लें। आटे को न ज्यादा नरम और न ज्यादा ढीला रखें। इसे 15-20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें ताकि यह आराम कर ले।
३.लोई बनाएं: आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बाँट लें। प्रत्येक लोई को हथेली पर रखकर थोड़ा चपटा करें ताकि बेलने में आसानी हो।
४.बेलें: लोई को हल्के सूखे आटे में लपेटकर बेलन की मदद से गोल और थोड़ी मोटी पूरी बेल लें। इसका व्यास लगभग 4-5 इंच का रखें और किनारे थोड़े मोटे रखें ताकि खस्ता बने। बीच का हिस्सा पतला न होने दें।
५.तलें: एक कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर रखें। तेल के गर्म होने पर एक-एक करके पूरियाँ डालें। पूरियाँ फूलने लगेंगी। दोनों तरफ से सुनहरी ब्राउन होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से अंदर तक कुरकुरी बनती हैं। तलने के बाद अतिरिक्त तेल निकालने के लिए पेपर नैपकिन पर रखें।
६.सर्व करें: गर्मागर्म खस्ता पूरियाँ आलू की सब्जी, रायता या अचार के साथ सर्व करें। यह चाय के साथ भी शानदार लगती है। इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखने से 2-3 दिन तक क्रिस्प बनी रहती हैं।

टिप्स (Tips)
आटे में घी या तेल ज्यादा डालने से पूरियाँ और खस्ता बनेंगी।
तेल ज्यादा गरम न होने दें, वरना पूरियाँ सख्त हो सकती हैं।
अगर मूंग दाल की फिलिंग डालकर कचौड़ी स्टाइल बनानी हो, तो आटे में दाल भरा जा सकता है।
निष्कर्ष
यह खस्ता पूरी रेसिपी न केवल स्वाद से भरपूर है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। आप इसे त्योहारों, मेहमानों के लिए या रोज़ के नाश्ते के लिए बना सकते हैं। तो अगली बार जब भी क्रंची स्नैक की इच्छा हो, इस रेसिपी को ट्राई करें और अपने परिवार को खुश करें। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो कमेंट में बताएँ और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Food Blog

Posted on September 17, 2025