Pani puri (golgappa) recipe in hindi – Food Blog
Pani puri (golgappa) recipe in hindi
September 15, 2025 1 min read read Food Blog

Pani puri (golgappa) recipe in hindi

By Kaushik. Dt.15/09/2025

पानीपुरी की रेसिपी! घर पे बनाए क्रिप्सी पानीपुरी। पानीपुरी का नाम आते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता हैं। पानीपुरी को गोलगप्पे और पुचका भी कहते है। क्रिप्सी पानीपुरी और खट्टा मीठा पानी सभी लोगों का दिल जीत लेते है। पानीपुरी भारत की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। परिवार के साथ यादगार पल बनाना हो पानीपुरी परफेक्ट हैं।चलो आज हम पानीपुरी की रेसिपी बारे मे बात करेंगे।

सामग्री (ingredient)

पुरी के लिए:
1 कप सूजी (रवा)
2 बड़े चम्मच मैदा
1/4 कप पानी (धीरे-धीरे डालें)
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के लिए)
पानी के लिए:
1 कप पुदीना पत्ते
1/2 कप धनिया पत्ती
2-3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
2 बड़े चम्मच इमली का पेस्ट
2 कप ठंडा पानी
नमक स्वादानुसार
भरावन के लिए:
1 कप उबले आलू (मैश किए हुए)
1/2 कप छोले (उबले हुए)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार

विधि (Method):
पुरी बनाने की विधि:
एक बाउल में सूजी, मैदा और नमक मिलाएं।
धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को 15-20 मिनट ढककर रख दें।
अब आटे को छोटी-छोटी लोई बनाएं और बेलन से पतली पुरी बेल लें।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और पुरी को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। तली हुई पुरी को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए।
पानी बनाने की विधि:
पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
एक बर्तन में ठंडा पानी डालें, उसमें पेस्ट, इमली का पेस्ट, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं।
अच्छी तरह मिलाएं और स्वाद चखकर जरूरत हो तो मसाले डालें। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

भरावन तैयार करें:
उबले आलू को मैश करें और उसमें उबले छोले, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाला समान रूप से मिल जाए।
पानी पुरी सर्व करने की विधि:
एक पुरी को हल्का दबाएं और उसमें आलू-छोले का मिश्रण भरें।
अब इसमें ठंडा पानी डालें और तुरंत मुंह में डालें।
इसी तरह सभी पुरी को बनाएं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ परोसें।
टिप्स:
पुरी को तलते समय आंच मध्यम रखें, ताकि वे अंदर से भी पक जाएं।
पानी को पहले से तैयार करके फ्रिज में रखें, इससे स्वाद और बढ़ेगा।
अगर आप इसे ज्यादा चटपटा पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
तो दोस्तों, अगली बार जब आपको पनी पुरी की क्रेविंग हो, तो इस आसान रेसिपी को ट्राई करें। घर पर बनी पनी पुरी न केवल स्वादिष्ट होगी, बल्कि आपकी मेहनत और प्यार से बनने वाली यह डिश आपके परिवार को भी खुश कर देगी। इसे बनाएं, शेयर करें और अपने अनुभव हमें कमेंट में बताएं।

Food Blog

Posted on September 15, 2025