खांडवी बनाने की रेसिपी हिन्दी में।

By-Kaushik. Dt.13/09/2025
नमस्ते दोस्तों ! आज हम गुजरात की पारंगपरिक स्नैक रेसिपी खांडवी की बारे मे बात करेंगे। बेसन, दही और हल्के मसाला के साथ बनाई जाती हैं, इस लिए सभी को ये नाश्ता बहुत प्रसन्द आता हैं। गुजराती डिश का खाना खांडवी के बिना अधूरा है।
बनाने की सामाग्री
बेसन – 1 कप
दही – ½ कप
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – लगभग 2 कप
तड़के के लिए:
तेल – 2 चम्मच
राई – ½ चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
करी पत्ता – 7-8 पत्ते
हरा धनिया – सजावट के लिए
कद्दूकस किया नारियल – वैकल्पिक
खांडवी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, दही, हल्दी, अदरक-मिर्च पेस्ट, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें ताकि कोई गाठें न रहें।अब इस घोल को एक भारी तले की कढ़ाई में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और बेलन या प्लेट पर फैलाने लायक बन जाए, तब गैस बंद कर दें।
- तुरंत स्टील या मार्बल की प्लेट पर पतली परत में मिश्रण फैलाएँ।
- ठंडा होने पर लंबी स्ट्रिप्स काटें और सावधानी से रोल बना लें।
- अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएँ।
- तैयार खांडवी रोल्स पर यह तड़का डालें।
- ऊपर से हरा धनिया और नारियल छिड़ककर सर्व करें।
💡 टिप्स
खांडवी का बैटर हमेशा स्मूद होना चाहिए, इसमें गाठें नहीं रहनी चाहिए।
मिश्रण को पकाते समय गैस धीमी आंच पर रखें और लगातार चलाते रहें।
फैलाने का काम तुरंत करें, वरना मिश्रण सख्त हो जाएगा।
निष्कर्ष
खांडवी रेसिपी न केवल हेल्दी है बल्कि देखने और खाने दोनों में लाजवाब लगती है। इसे आप ब्रेकफास्ट, स्नैक्स या किसी खास मौके पर बना सकते हैं। गुजराती थाली का स्वाद खांडवी के बिना अधूरा माना जाता है।