September 13, 2025
•
1 min read read
•
Food Blog
मसाला पापड़ रेसिपी ।घर पर बनाएं रेस्तरां जैसा मसाला पापड़

By- Kaushik. Dt.13/09/2025
नमस्ते दोस्तों!
आज हम रेस्टोरेंट जैसा मसाला पापड़ की रेसिपी की बारे में बात करेंगे। कुरकुरे पापड़ , मसाला और हेल्थी टॉपिंग के साथ परिवार दिल जीत ले लेता है।स्वादिष्ट मसाला पापड़ स्वाद के साथ बनाने भी तुरन्त बन जाता हैं।हर घर में खाने के साथ पापड़ खाने की आदत होती हैं।पापड़ में मसाला और हेल्थी टॉपिंग के साथ मसाला पापड़ बनाया जाता हैं।
आवश्यक सामग्री
- पापड़ – 4 (उड़द या मूंग दाल)
- प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
- टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए)
- हरी धनिया – 1 कटोरी (बारीक कटा)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी, ऑप्शनल)
- चाट मसाला – 1/4 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
- नायलॉन सेव – 2 टेबलस्पून (ऑप्शनल)
- नींबू का रस – 1/2 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – पापड़ तलने के लिए
- बनाने की विधि
- सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया को बारीक काट लें।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पापड़ डालकर दोनों तरफ से कुरकुरा और हल्का सुनहरा होने तक तलें।
- तले हुए पापड़ को किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए।
- अब सभी पापड़ को प्लेट में लगाएं और उन पर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया छिड़कें।
- ऊपर से स्वादानुसार चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। चाहें तो सेव भी डाल सकते हैं और नींबू का रस निचोड़ें।
- तुरंत परोसें और सर्व करें।
- टिप्स
- मसाला को अलग कटोरी में मिक्स करके भी रख सकते हैं, जिससे पापड़ पर डालना आसान होगा।
- तली पापड़ की जगह चाहे तो गैस या माइक्रोवेव में रोस्ट कर सकते हैं।
- ताजगी बनाए रखने के लिए सर्व करने से तुरंत पहले मसाला डालें ताकि पापड़ कुरकुरा रहे।
- मसाला पापड़ आपके खाने की शान बढ़ा देगा और मेहमानों के दिल में जगह बना देगा। इसका स्वाद और खुशबू सभी को पसंद आएगी—तो अगली पार्टी या परिवार की स्पेशल डिनर में मसाला पापड़ जरूर परोसें!