सेव टमाटर की सब्ज़ी रेसीपी हिन्दी में

By Kaushik Dt.13/09/2025
नमस्ते दोस्तों,आज हम सेव टमाटर की सब्जी के बारे बात करेंगे।मसालेदार टमाटर की ग्रेवी ओर कुरकुरे सेव का मेल यह सब्जी में होता हैं।गुजराती डिश की खासियत यह है कि स्वाद और सादगी दोनों का संगम है। कुरकुरे सेव और मसालेदार टमाटे की ग्रेवी से बनती हैं तो खाने में भी बहुत आनन्द आता हैं। यह डिश 15 मिनिट में तैयार हो जाती हैं ताकि कोई मेहमान आए तो इसे बनाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
- टमाटर – 4 मध्यम आकार (बारीक कटे हुए)
- प्याज़ – 1 बारीक कटा (वैकल्पिक)
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
- राई के दाने – ½ छोटा चम्मच
- करी पत्ते – 6 से 7 पत्ते
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- सेव – 1 कप (गांठिया/रतालु सेव)
- हरा धनिया – सजाने के लिए
बनाने की विधि (Recipe Instructions)
1.सबसे पहले कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा व राई डालें।
2.अब इसमें करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर चटकाएँ
3.बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा भूनें। (अगर प्याज इस्तेमाल नहीं करना है तो सीधे टमाटर डालें।)अब अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाकर कुछ सेकंड तक पकाएँ।
4.कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह मसालों के साथ भूनें, जब तक टमाटर नरम न हो जाएँ।
5. उसमें हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाए।
6. थोड़ा पानी मिलाकर ग्रेवी जैसा गाढ़ापन आने तक पकाए।7. अब गैस बंद करे और ऊपर से कुरकुरी सेव डालकर मिला दे।
8.हरे धनिए से सजाकर रोटी, फुलके और पराठा के साथ परोसे।
टिप्स (Tips)
- सेव हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें, ताकि यह कुरकुरी बनी रहे।
- आप चाहे तो बेसन सेव की जगह मसालेदार रतालु सेव या आलू सेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस सब्ज़ी में खट्टापन बढ़ाने के लिए थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।
सेव टमाटर की सब्ज़ी स्वाद में जितनी शानदार है, बनाने में उतनी ही आसान भी है। गुजराती थाली हो या रोज़मर्रा का खाना, यह सब्जी हर मौके पर परफ़ेक्ट लगती है। तो अगली बार जब भी जल्दी और स्वादिष्ट सब्ज़ी बनाने का मन करे, सेव टमाटर सब्ज़ी ज़रूर ट्राई करें।