भिंडी मसाला सब्जी रेसिपी ।आसान और घरेलू तरीके से।

By-Kaushik. Dt -13/09/2025
नमस्ते दोस्तों!आज हम भिंडी मसाला की सब्जी के बारे मे जानेंगे।भिंडी मसाला की सब्जी ऐसी सब्जी हैं जो हर घर में प्रसन्द किए जाती हैं। चाहे रोटी हो, पराठा हो और चावल हो सब के साथ यह भिंडी मसाला सब्जी जच जाती हैं।आज हम भिन्डी मसाला सब्जी के बारे में बात करेंगे।
सामग्री (4 लोगों के लिए):
भिंडी – 500 ग्राम (धोकर सुखाई और छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
प्याज – 2 मध्यम आकार (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – 2 मध्यम आकार (बारीक कटा या प्यूरी)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2-3 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – गार्निश के लिए
बनाने की विधि:
1. भिंडी की तैयारी: सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके बाद इसके दोनों सिरे काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. भिंडी तलें: एक कड़ाही में 1-2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें भिंडी डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें। भिंडी को चिपकने से बचाने के लिए इसे बीच-बीच में चलाते रहें। भूनने के बाद भिंडी को निकालकर एक तरफ रख दें।
3. मसाला तैयार करें: उसी कड़ाही में बचा हुआ तेल गरम करें। जीरा डालकर चटकने दें। अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
4 .मसाले डालें: प्याज के सुनहरे होने पर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। 1 मिनट भूनने के बाद टमाटर डालें। हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।
5. भिंडी मिलाएं: अब भुनी हुई भिंडी को मसाले में डालकर अच्छे से मिलाएं। अमचूर पाउडर और गरम मसाला छिड़कें। 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसाले भिंडी में अच्छे से समा जाएं।
6. गार्निश और परोसें: हरे धनिए से सजाकर गरमा-गरम भिंडी मसाला सब्जी को रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें।
टिप्स:
भिंडी को हमेशा सूखा कर काटें ताकि यह चिपचिपी न हो।
तीखापन और मसाले अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।
अगर चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
तो दोस्तों, इस आसान और स्वादिष्ट भिंडी मसाला सब्जी को आज ही ट्राई करें और अपने परिवार को खिलाएं। हमें कमेंट में बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी!