बेसन की सब्जी रेसिपी। घर पर आसान और स्वादिष्ट बेसन की सब्जी बनाए। – Food Blog
बेसन की सब्जी रेसिपी। घर पर आसान और स्वादिष्ट बेसन की सब्जी बनाए।
September 21, 2025 1 min read read Food Blog

बेसन की सब्जी रेसिपी। घर पर आसान और स्वादिष्ट बेसन की सब्जी बनाए।

By -Kaushik. Published Dt. 21/09/2025

बेसन की सब्जी रेसिपी हिन्दी में।

भारतीय खाने में बेसन का अलग महत्व होता है। चाहे पकोड़े हो, ढोकले हो या फुलके हो के साथ खाने के लिए कोई सब्जी के लिए बेसन की सब्जी खास जचती है। गुजरात और राजस्थान में यह बेसन सब्जी बनाना लोकप्रिय है।यह सब्जी तुरन्त बन जाती हैं और बनाना भी आसान है। घर पर अगर कोई सब्जी अवेलेबल ना हो तो बेसन की सब्जी बेस्ट विकल्प हैं।चलो आज हम बेसन की सब्जी रेसिपी की बारे मे बात करेंगे।

सामग्री (Ingredients) :

  • 1 कप बेसन (Gram Flour)
  • 2-3 बड़े चम्मच तेल
  • 1/4 छोटी चम्मच हींग
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटी चम्मच राई
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • 2 कप पानी
  • हरा धनिया सजावट के लिए
  • बनाने की विधि (How to prepare)
  1. घोल तैयार करें
    सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। अब धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न रहें। इस घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  2. तड़का लगाएँ
    एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें राई, जीरा और हींग डालें। जब ये तड़कने लगें तो उसमें हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लें।
  3. घोल पकाएँ
    अब इसमें बेसन का घोल धीरे-धीरे डालते जाएँ और लगातार चलाते रहें। इसे धीमी आंच पर पकाते हुए गाढ़ा होने दें। ध्यान रखें कि चलाना बंद न करें वरना बेसन नीचे चिपक सकता है।
  4. सब्जी तैयार करें
    करीब 7-8 मिनट में बेसन का घोल अच्छी तरह पककर सब्जी का रूप ले लेगा। इसे तब तक पकाएँ जब तक यह हल्का-हल्का दानेदार बनने न लगे और तेल छोड़ने न लगे।
  5. परोसें
    अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला दें। गरमागरम बेसन की सब्जी तैयार है। इसे आप फुल्के, पराठे या गरम-गरम फुलके के साथ खा सकते हैं।

टिप्स:

  • अगर आप थोड़ी खट्टी-मीठी स्वाद वाली सब्जी पसंद करते हैं, तो इसमें थोड़ा सा इमली का रस या अमचूर पाउडर डाल सकते हैं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप ऊपर से हल्का सा घी भी डाल सकते हैं।
  • बेसन डालकर लगातार चलाना बेहद जरूरी है, वरना सब्जी में गुठलियां पड़ सकती हैं।

निष्कस:

बेसन की यह झटपट बनने वाली सब्जी रोटी, पराठे या चावल – हर किसी के साथ शानदार लगती है। राजस्थानी घरों का यह पारंपरिक स्वाद आपके रोज़मर्रा के खाने को और भी खास बना देगा। अगर आप समय की कमी में हैं और फिर भी स्वादिष्ट घर का बना खाना चाहते हैं, तो बेसन की सब्जी रेसिपी जरूर आज़माएँ।

Food Blog

Posted on September 21, 2025